UttarakhandBig NewsChar Dham Yatra 2023

केदारनाथ मार्ग के हिमखंड जोन में फिसलन से बचाने के लिए बिछाई मैट, डीएम ने की यात्रियों से ये अपील

केदारनाथ में जमकर बर्फबारी के बीच चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों, घोडा खच्चर को फिसलन से बचाने के लिए प्रशासन की ओर से गौरीकुंड पैदल मार्ग, भैरव गदेरा और कुबेर गदेरा में मैट बिछाई गई है। इसके अलावा बर्फ तेजी से पिघल सके इसके लिए रोजाना मार्ग पर चूना डाला जा रहा है।

यात्रा मार्ग का पांच किमी का हिस्सा संवेदनशील

बता दें केदारनाथ में आए दिन मौसम खराब होने के चलते पैदल मार्ग का पांच किमी का हिस्सा संवेदनशील हो रखा है। भैरव गदेरा और कुबेर गदेरा हिमखंड जोन में मार्ग की हालत बहुत संवेदनशील है। डीडीएमए द्वारा बर्फ की सफाई कर यात्रियों के लिए आवाजाही शुरू कर दी है। लेकिन मार्ग पर जमी बर्फ की सतह कठोर हो गई है। इससे आवाजाही कर रहे यात्रियों और घोड़े खच्चर के फिसलने का खतरा बना हुआ है। जिससे बचने के लिए प्रशासन द्वारा मार्ग पर मैट बिछाई गई है।

श्रद्धालुओं से की सावधानी बरतने की अपील

जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग के डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि मंगलवार तक सभी प्रभावित क्षेत्रों में मैट बिछाई जाएगी। इसके साथ ही बीते तीन दिनों से पर चूना डाला जा रहा है। ताकि बर्फ पिघल सके। इसके साथ ही दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील है कि पैदल मार्ग पर सावधानी के साथ आवाजाही करे। डीएम ने मार्ग पर तैनात जवानों को भी वृद्धों और बच्चों का हाथ पकड़कर रास्ता पार करने के निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें