Trendinghighlight

गजब!, सांप ने काटा तो जेब में जिंदा लेकर अस्पताल पहुंचा व्यक्ति, घबरा कर इधर-उधर भागे लोग, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक ई-रिक्शा चालक को सांप ने काट लिया। फिर क्या था रिक्शा चालक ने उस सांप को दबोच लिया और जिंदा पकड़कर अपने साथ अस्पताल ले गया।

इसको देखकर अस्पताल में भी हड़कंप मच गया। ई-रिक्शा चालक ने अपनी जेब से सांप को बाहर निकाला जिसे देखकर लोग घबरा कर इधर-उधर दौड़ने-भागने लगे। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

गजब!, सांप ने काटा तो जेब में जिंदा लेकर अस्पताल पहुंचा व्यक्ति

दरअसल मंगलवार को जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नीरज अग्रवाल ने बताया कि ई-रिक्शा चालक दीपक अस्पताल में अपनी जेब में रखकर करीब डेढ़ फुट लम्बा सांप लेकर आया। जिसके बाद कहने लगा कि इसी सांप ने उसे काटा है। सांप के काटने पर लिहाजा उसे ‘एंटी वेनम इंजेक्शन’ दिया गया।

https://twitter.com/govindprataps12/status/2010936699044680045

घबरा कर इधर-उधर भागे लोग, वीडियो वायरल

डॉक्टर ने ये भी बताया कि जब उन्होंने दीपक को सांप को अस्पताल के बाहर छोड़कर आने को कहा जिससे बाकी मरीजों को खतरा ना हो। इसपर भी उसने डॉक्टर की बात नहीं मानी। लिहाजा इसकी जानकारी डॉक्टर को पुलिस को देनी पड़ी। जिसके बाद पुलिस ने दीपक से सांप को अपने कब्जे में लिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button