Big NewsHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी : टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, अंदर सो रहे कर्मचारी बुरी तरह झुलसे, मौके पर मौत

नैनीताल के हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। दीपावली के मौके पर कुसुमखेड़ा स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसे के दौरान गोदाम के अंदर तीन कर्मचारी सो रहे थे। तीनों कर्मचारी कर्मचारी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। तीनों कर्मचारियों की मौके ओर ही मौत हो गई।

आग की चपेट में आए तीन कर्मचारी

हादसा रविवार देर रात 12 बजे का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई। हादसे के दौरान टेंट हाउस के गोदाम में तीन कर्मचारी सो रहे थे।

तीनों कर्मचारी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसे

हादसे के बाद तीनों कर्मचारी बाहर नहीं आ सके। जिस वजह से तीनों कर्मचारी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। मौके पर ही तीनों कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की छह गाड़ियों मौके पर पहुंची

तीनों कर्मचारी की मौके पर मौत

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बहरहाल आग किन कारणों से लगी है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। टेंट हाउस के मालिक ने बताया की आग लगने से टेंट हाउस का सारा सामान जलकर खाक हो गया। जिससे लाखों रुपए का नुकसान आंका जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें