Uttarakhand Chamoli NewsBig News

नवोदय विद्यालय में लगी भीषण आग, आग की लपटें देख मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

चमोली के गैरसैंण में गुरुवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया. जब राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में भीषण आग लग गई. आग की लपटे देख बच्चों की नींद खुल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची.

नवोदय विद्यालय में लगी भीषण आग

घटना गुरुवार सुबह तड़के की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय की एक बिल्डिंग का हॉल टीन और फाइबर का बना है. फैब्रिकेटेड हॉल में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. हॉल के चार पार्ट हैं. तीन पार्ट में बच्चे सोये हुए थे और चौथे पार्ट में बच्चों के रजाई-गद्दे और कहल का सामान रखा हुआ था. शार्ट सर्किट होने से आग पूरे फैब्रिकेटेड हॉल में फ़ैल गई. आग की तपिश से बच्चों की नींद खुली तो अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने अनुसार आग लगने से बच्चे या स्टाफ कर्मचारी को कोई हानि नहीं हुई है. कर्णप्रयाग के सीओ प्रमोद शाह के अनुसार आग लगने से स्टोर में रखे बच्चों के रजाई गद्दा, खेल सामग्री का सामान जल गया है. हालांकि जिस हगाह पर आग लगी है वो अस्थाई परिसर है. नवोदय विद्यालय के भवन का निर्माण अभी चल रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें