टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आजकल अपना हनीमून पीरियड इंजॉय कर रहे हैं। जिसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।लेकिन अब उनके फैंस ये जनाने के लिए बेताव हो रहे हैं कि आखिरकार ‘विरुष्का’ अपना न्यू ईयर कहां सेलिब्रेट करने वाले हैं।
साल 2017 की ड्रीम शादी हुई इटली में, हनीमून रोम में और अब ये न्यूली वेड कपल अपना न्यू ईयर मनाने कहां जाएगा, ये सब जानना चाहते हैं। आपकी बेतावी हम खत्म करते हुए बता दें कि विराट और अनुष्का नए साल को दक्षिण अफ्रीका में मनाएंगे। ऐसी खबरें हैं कि रिसेप्शन के बाद ये कपल दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरेगा और न्यू-ईयर भी उनका यहीं गुजरेगा।
बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा अब मिसेज कोहली बन गईं हैं। तमाम अटकलों के बीच उन्होंने इटली में सात फेरे लिए और विराट-अनुष्का एक होकर ‘विरुष्का’ बन गए। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों के हनीमून की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
दरअसल, विराट ने शादी के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था। जिस कारण वे श्रीलंका के साथ जारी मौजूदा वन-डे और टी-20 में खेल नहीं रहे हैं। लेकिन अब खबरें ऐसी आ रही हैं कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर विराट के साथ उनकी वाइफ अनुष्का भी होंगी और दोनों अपना नया साल भी वहीं साथ मनाएंगे।
जानकारी के अनुसार, 21 दिसंबर को दिल्ली के ताज डिप्लोमैटिक एनक्लेव में रिसेप्शन की पार्टी है और मुंबई में अनुष्का के बॉलीवुड के करीबी दोस्तों के लिए 26 दिसंबर को पार्टी रखी गई है। रिसेप्शन पार्टी के बाद अनुष्का और विराट दक्षिण अफ्रीका रवाना हो जाएंगे, जहां विराट टेस्ट सीरीज का हिस्सा बनेंगे और अनुष्का उनके साथ वहां न्यू ईयर मनाएंगीं।