highlightAlmora

लखुडियार की गुफाओं में छिपे हैं प्राचीन सभ्यता के कई राज, अब रहस्यों से उठेगा पर्दा

अल्मोड़ा जिले में प्रागैतिहासिक कालीन लखुडियार गुफा मौजूद हैं। लेकिन हाल ही में एएसआई ने खुलासा करते हुए बताया है कि लखुडियार गुफा के पास आदि मानवों की एक नहीं, कई गुफाएं मौजूद हैं।

लखुडियार की गुफाओं में छिपे हैं प्राचीन सभ्यता के कई राज

प्रागैतिहासिक काल की लखुडियार गुफा के पास कई और गुफाएं होने का खुलासा हाल ही में एएसआई ने किया है। एएसआई इन गुफाओं की खोज जल्द ही शुरू करेगी। एएसआई का कहना है कि इन गुफाओं में प्राचीन सभ्यता के कई रहस्य छुपे हैं। इनके मिलने से कई रहस्यों से पर्दा उठ सकता है।

अल्मोड़ा में है आदि मानव निर्मित कई गुफाएं

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार अल्मोड़ा शहर से 13 किमी की दूरी पर पिथौरागढ़ हाईवे पर पेटशाल और बाड़ेछीना के बीच में प्रागैतिहासिक काल की आदि मानव निर्मित कई गुफाएं मौजूद हैं। बता दें कि पहले भी यहां आदि मानवों की एक गुफा जिसे लखुडियार कहा जाता है खोजी जा चुकी है। एएसआई का दावा है कि यहां पर और भी कई हजारों साल पुरानी गुफाएं मौजूद हैं।

अनसुलझे रहस्यों से पर्दा उठाने की तैयारी शुरू

प्रागैतिहासिक काल की गुफाओं की खोज कर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने प्राचीन सभ्यता के अनसुलझे रहस्यों से पर्दा उठाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। बता दें कि एएसआई जनवरी में लखुडियार क्षेत्र के 15 किमी दायरे में गुफाओं की खोज का अभियान चलाएगी। बताया जा रहा है कि पूर्व में हुए सर्वे में एएसआई द्वारा इस क्षेत्र में तीन गुफाएं तलाशी गई थीं जहां आदि मानवों के रहने के प्रमाण मिले हैं। 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button