National

मेनका गांधी, स्मृति ईरानी, सहित कई दिग्गज नेताओं को मिली करारी हार, जानें यहां

लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम जारी हो चुका है। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 292 सीटों के साथ एक बार फिर से विजयी हुआ है। हालांकि, भाजपा 240 सीटों के साथ अकेले बहुमत से दूर रह गई है। इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस समेत अनेक पार्टियों के दिग्गज नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस लिस्ट में स्मृति ईरानी से लेकर दिग्विजय सिंह तक के नाम शामिल हैं। आइये जानते हैं ऐसे दिग्गजों का प्रदर्शन।

इन नेताओं को मिली करारी हार

मेनका गांधी– सुल्तानपुर में सपा के रामभुआल निषाद ने 43174 वोट से मेनका गांधी को हराया। रामभुआल 444330 और मेनका गांधी को 401156 वोट मिले।

भूपेश बघेल- राजनंदगांव में बीजेपी के संतोष पांडे ने 44411 वोट से हराया। संतोष को 712057 और बघेल को 667646 वोट मिले।

स्मृति ईरानी-  अमेठी से कांग्रेस के किशोरी लाल ने 167196 वोट से स्मृति ईरानी को हराया है। स्मृति को 372032 और किशोरी को 539228 वोट मिले।

दिग्विजय सिंह– राजगढ़ से भाजपा के रोडमल नागर ने 146089 वोट से दिग्विजय सिंह को हराया। रोडमल नागर को 758743 और दिग्विजय सिंह को 612654 वोट मिले।

नकुलनाथ- कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा से नकुलनाथ हार गए। बीजेपी के बंटी विवेक साहू ने 113618 वोट से हराया। बंटी को 644738 और नुकलनाथ को 531120 वोट मिले।

उमर अब्दुल्ला- बारामूला से निर्दलीय अब्दुल राशिद ने 204142 वोट से उमर अब्दुला को हराया। राशिद को 472481 और उमर को 268339 वोट मिले।

मबबूबा मुफ्ती- अनंतनाग से नेशनल कॉन्फ्रेंस के मियां अल्ताफ ने 281794 वोट से हराया। अल्ताफ को 521836 और महबूबा को 240042 वोट मिले।

अधीर रंजन- बहरामपुर से टीएमसी के युसूफ पठान ने 85022 वोट से अधीर रंजन को हराया। युसूफ को 524516 और अधीर को 439494 वोट मिले।

अजय मिश्रा टेनी- खीरी से सपा के उत्कर्ष वर्मा ने 34329 वोट से अजय मिश्रा को हराया। उत्कर्ष को 557365 और टेनी को 523036 वोट मिले।

आरके सिंह- आरा से सीपीआईएम के सुदामा प्रसाद ने 59808 वोट से आरक सिंह को हराया। सुदामा को 529382 वोट और आरके सिंह को 469574 वोट मिले।   

माधवी लता- हैदराबाद से औवेसी ने 338087 वोटों से माधवी लता को हराया। माधवी लता को 323894 और 661981 वोट मिले।

अर्जुन मुंडा- खूंटी से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने 149675 वोट से अर्जुन मुंडा को हराया। कालीचरण को 511647 और अर्जुन मुंडा को 361972 वोट मिले।

Back to top button