Haridwar NewsBig News

Mansa Devi Stampede : कांग्रेस का दावा!, 15 से ज्यादा है मृतकों की संख्या, धामी सरकार को घेरा

मनसा देवी मंदिर मार्ग में रविवार सुबह हुई भगदड़ (Mansa Devi Stampede) में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हालांकि कांग्रेस का दावा है कि मृतकों की संख्या 15 से भी अधिक हो सकती है। हादसे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने दुःख जताया है। साथ ही सरकार को घेरने का काम किया है।

कांग्रेस ने सरकार को घेरा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यह त्रासदी सरकार और प्रशासन की असफलता का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर साल श्रावण मास में शिवरात्रि के बाद शनिवार और रविवार को हरिद्वार में भारी भीड़ जुटती है, इसके बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस तैयारी नहीं की। माहरा ने कहा कि सरकार ने पंचायत चुनाव की ड्यूटी में पुलिस बल तैनात कर दिया है, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर असर पड़ा। अगर पर्याप्त पुलिस मौजूद होती तो यह हादसा रोका जा सकता था।

भीड़ प्रबंधन में भारी चूक : माहरा

माहरा ने कहा भीड़ नियंत्रण के नियम भी इस बार पूरी तरह नजरअंदाज किए गए। मनसा देवी मंदिर जाने वाले सीढ़ी वाले रास्ते को भीड़ बढ़ने पर हमेशा वन-वे कर दिया जाता है, लेकिन आज दोनों ओर से आवाजाही चालू रखी गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। माहरा ने कहा कि मंदिर कमेटी ने पुलिस-प्रशासन को भीड़ बढ़ने की सूचना तक नहीं दी। पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में 20 मिनट लग गए, जिससे कई जानें बचाई नहीं जा सकी।

ये भी पढ़ें : मनसा देवी भगदड़ पर CM ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान, सोशल मीडिया पर लिखा ये भावुक पोस्ट

HC की निगरानी में हो जांच

  • हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में पूरे मामले की न्यायिक जांच हो।
  • हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
  • मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाए।
  • हरिद्वार और अन्य धार्मिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन की स्थायी नीति बने।
  • मृतकों की वास्तविक संख्या सार्वजनिक की जाए और हादसे की पूरी सच्चाई सामने लाई जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें