Haridwar NewsBig News

मनसा देवी भगदड़ पर CM ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान, सोशल मीडिया पर लिखा ये भावुक पोस्ट

मनसा देवी में हुई भगदड़ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। साथ ही सीएम ने हादसे में मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है।

मनसा देवी भगदड़ पर CM ने जताया दुख

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ पर मुख्यमंत्री धामी ने दुख जताया है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि 6 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मनसा देवी भगदड़ की होगी मजिस्ट्रियल जांच

मनसा देवी भगदड़ (Mansa devi Stampede) में उत्तराखंड की धामी सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए हैं।

ये भी पढ़ें : Mansa Devi Stampede: मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, अब तक 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत!, कई घायल

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें