National

Manipur में फिर बवाल!, 2 बच्चों की हत्या के बाद भड़की हिंसा, इंटरनेट बंद

Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की आग भड़क उठी है। मंगलवार 7 अप्रैल 2026 को बिष्णुपुर जिले में बम से हमला किया गया। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई। तो वहीं उनकी मां घायल हुई है। इसी हत्या के बाद एक बार फिर वहां हिंसा भड़क उठी। स्थानीय लोगों ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

bomb attack

Manipur में फिर बवाल!, 2 बच्चों की हत्या के बाद भड़की हिंसा

दरअसल ये घटना देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। कुछ संदिग्धों ने घर पर बम फेंका। बच्चे बेडरूम में सो रहे थे। जिसमें 5 साल के लड़के और एक 6 महीने की बच्ची की जान चली गई। आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों से पहले ही राज्य हिंसा की मार झेल रहा है। अब इस नई घटना ने राज्या का माहौल एक बार फिर बिगाड़ दिया है।

स्थानीय लोगों ने केंप पर किया हमला

बता दें कि बच्चों की हत्या के बाद भीड़ ने सुरक्षा बलों के कैंप पर हमला किया। जिसके बाद हुई गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों की माने तो प्रदर्शनकारियों ने ट्रोंगलाओबी से तकरीबन 200 मीटर की दूर CRPF के शिविर पर हमला कर तोड़फोड़ फायरिंग की।

ये भी पढ़ें-LPG Crisis: सीजफायर के बाद गैस सप्लाई को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नया फॉर्मूला तैयार

हिंसा के बीच इंटरनेट सेवा बंद

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन जारी है। इलाके के ही एक पेट्रोल पंप के पास 2 ऑयल टैंकरों और 1 ट्रक को आग लगाई गई। पुलिस चौकी को नष्ट किया और स्टेशन के सामने टायर भी जलाए। सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। सरकार ने बिगड़ती स्थिति को देखते हुए ईस्ट इंफाल, पश्चिम इंफाल, काकचिंग, थौबल और बिष्णुपुर जिले में से इंटरनेट सर्विस बंद कर दी है।

ये भी पढ़ें- Gold-Silver Price Today: सीजफायर के बाद सोने-चांदी में तूफानी उछाल!, जानिए आज का रेट

साल 2023 से भड़क रही हिंसा की आग

बताते चलें कि मई साल 2023 से मणिपुर में हिंसक घटनाए देखने को मिल रही है। कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जातीय संघर्ष चल रहा है। साल 2025 में हिंसक घटनाए थोड़ी कम हो गई थी। लेकिन अब हाल की घटना ने एक बार फिर इलाके में तनाव बढ़ गया है। आपको बता दें कि यहां मई 2023 से अबतक जातीय हिंसा में 250 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवा दी। यहां हजारों लोग बेघर हो गए। हिंसा दोनों समुदाय के बीच आरक्षण और भूमि अधिकारों की वजह से हो रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें