Gold-Silver Price Today: सीजफायर के बाद सोने-चांदी में तूफानी उछाल!, जानिए आज का रेट

Gold-Silver Price Today: वैश्विक तनाव में राहत मिलते ही सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। ईरान-यूएस के बीच सीजफायर की खबर के बाद ही कीमती घातुओं में तूफानी उछाल आया है। इस खबर के बाद निवेशकों ने भी भरोसा बढ़ने पर कीमती धातुओं की ओर रुख किया है। जिसका असर ये हुआ कि एक ही दिन में चांदी में करीब 12000 की तेजी देखने को मिली। तो वहीं सोना भी तेजी से चमक उठा है।
Gold Price Today: सीजफायर के बाद सोने-चांदी में तूफानी उछाल!
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर आज सोने-चांदी में तेजी देखने को मिली। सोने की कीमत में ₹3,173 तक की बढ़त देखने को मिली। जिससे आज सोना ₹1,48,733 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा।
ये भी पढ़ें:- Iran-US Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान, होर्मुज स्ट्रेट भी खुलेगा…
Silver Price Today: चांदी ने लगाई बड़ी उछाल
इसके साथ ही चांदी ने ₹11,924 की बड़ी छलांग लगाई है। जिसके बाद इसका भाव ₹2,31,348 प्रति किलोग्राम चल रहा है। ये उछाल बाजार में अचानक कीमती घातुओं की खरीदारी की तरफ इशारा है। निवेशक गोल्ड-सिल्वर में इनवेस्ट कर रहे हैं। यह उछाल बताता है कि बाजार में अचानक खरीदारी बढ़ी है और निवेशकों का ट्रेंड फिर से गोल्ड-सिल्वर की तरफ हुआ है।
ये भी पढ़ें:- ‘आज खत्म होगी एक पूरी सभ्यता…’, रात आठ बजे डेडलाइन खत्म होने से पहले ट्रंप की चेतावनी US Israel Iran War
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम में तेजी
सिर्फ घरेलू बाजार ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। ग्लोबल मार्केट में गोल्ड करीब 2.3% बढ़कर $4,811.66 प्रति औंस में कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि सीजफायर की खबर के बाद बाजार में अनिश्चितता कम हुई है। जिससे निवेशक सोने-चांदी को चुन रहे हैं।