Trendinghighlight

Video: गायब पति का पत्नी करती रही इंतजार, 7 साल बाद दूसरी महिला के साथ Reel बनाता दिखा, फिर…

उत्तर प्रदेश(UP) के हरदोई से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां पर एक शख्स साल 2018 में अचानक से गायब हो गया। लापता पति अपने पीछे पत्नी और बेटे को छोड़ गया। कई सालों तक पत्नी पति की तलाश में भटकती रही। लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिला। लेकिन अचानक सात साल बाद गायब पति रील(Video) में दिखाई दिया। वो भी अन्य महिला के साथ। इस कहानी को सुनकर हर कोई चौंक गया।

गायब पति का पत्नी करती रही इंतजार

दरअसल ये पूरा मामला हरदोई के सण्डीला क्षेत्र में मुरारनगर का है। जहां पर शालू नाम की महिला का पति जितेंद्र करीब सात साल पहले 2018 में अचानक गायब हो गया। वो अपनी पत्नी और बेटे को छोड़कर भाग गया। पिता ने बेटे की पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई। साथ ही ससुरालवालों पर ये आरोप भी लगाया कि बेटे को मारकर गायब कर दिया गया है।

7 साल बाद दूसरी महिला के साथ Reel में दिखा, Video viral

सालों तक तलाशने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। लेकिन एक दिन अचानक से सोशल मीडिया पर पत्नी ने एक रील देखी। जिसमें उसे उसका पति दिखाई दिया। पति किसी अन्य महिला के साथ रील में नजर आया। जिसके बाद इस मामले की पोल खुली।

शादी के कुछ ही समय बाद गायब हो गया था पति

शालू मुरारनगर की रहने वाली है। साल 2017 में उसकी शादी आटामऊ गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार उर्फ बबलू से हुई। शादी के कुछ समय बाद ही जितेंद्र गायब हो गया। संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए जितेंद्र को जब परिवार वाले नहीं ढ़ूढ पाए तो उन्होंने पुलिस की मदद ली। 20 अप्रैल 2018 को एफआईआर दर्ज करवाई गई। पुलिस भी युवक की जांच में लग गई।

ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप!

जितेंद्र कुमार के परिजनों ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया। पत्नी शीलू भी काफी समय से अपने मायके में रह रही है। वो उम्मीद में थी कि एक दिन उसका पति वापस आएगा। लेकिन सोशल मीडिया पर देखी रील ने पति की सारी पोल खोल दी।

लुधियाना में दूसरी महिला के साथ रह रहा पति

उसका पति लुधियाना में किसी अन्य महिला के साथ रील बनाते देखा गया। महिला का कहना है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। वो वहीं पर उस महिला के साथ रह रहा है। सुसुराल वालों को भी ये बात पता है। लेकिन परिवार वाले कुछ नहीं बता रहे हैं। शालू ने इसपर कार्यवाई की मांग की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button