Big NewsNainitalUttarakhandYour City

आदमखोर बाघ ने महिला को बनाया निवाला, जंगल में गई थी घास लेने

man-eating tiger attackप्रदेश में लगातार बाघ और गुलदार के हमलों की खबर सामने आ रही है। रामनगर में आदमखोर बाघ ने महिला को अपना शिकार बनाया है। तीन महीने में आदमखोर बाघ ने ये दूसरा शिकार किया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व से लगातार बाघ के इंसानों पर हमले के मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले बाघ ने कार्बेट टाइगर रिजर्व से ही लगे सांकर गांव निवासी गुड्डी देवी को भी अपना शिकार बनाया था।

अचानक लापता हो गई थी महिला

कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा पर तीन महीने के अंतराल में बाघ ने एक और महिला को शिकार बना लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक सल्ट विकासखंड के झडगांव की महिला कमला देवी कल अचानक से लापता हो गई थी। जिसका बाद महिला को ढूंढा गया तो वह नहीं मिल पाई।

महिला के घर वालों ने सोचा कि वह रोज की तरह घर का काम निपटा कर पास ही जंगल में घास लेने गई होगी। वह मोबाइल घर ही छोड़ गई थी। लेकिन जब शाम होने तक भी वह घर नहीं लौटी तो घरवालों को चिंता बढ़ने लगी। जिसके बाद महिला को ढूंढा गया लेकिन वह नहीं मिली।

घर के पास ही मिला महिला का शव

बुधवार देर रात तक सर्च आपरेशन चला मगर उसका कहीं पता नहीं चल पाया। गुरूवार की सुबह महिला की खोज फिर से शुरू की गई। मोहान व जौरासी रेंज के वन कर्मियों की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों के साथ दोबारा कांबिंग की। जिसके बाद महिला का शव उसी के घर से थोड़ी ही दूरी पर मिला। महिला के गले पर बाघ के दांतों के निशान मिले हैं। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

तीन महीने में बाघ ने किया दूसरा शिकार

कार्बेट टाइगर रिजर्व से लगातार बाघ के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले भी बाघ ने एक महिला को अपना शिकार बनाया था। बीते वर्ष नवंबर में कार्बेट टाइगर रिजर्व से ही लगे सांकर गांव निवासी गुड्डी देवी को भी बाघ ने अपना निवाला बनाया था। जिसका शव कालागढ वन रेंज की सीमा से सटे जमरिया वन क्षेत्र से बरामद हुआ था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button