Haridwar NewsBig News

नशामुक्ति केंद्र में फिर गई एक युवक की जान, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार में सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ी स्थित नशामुक्ति केंद्र से रविवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक युवक का शव फंदे से लटका मिला।

नशामुक्ति केंद्र में फिर गई एक युवक की जान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस नशामुक्ति केंद्र में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई संदिग्ध मौतों के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन केंद्र संचालक के खिलाफ अब तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई।

जांच में जुटी पुलिस

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में युवक ने किन परिस्थितियों में सुसाइड किया, इस पर पड़ताल की जा रही है।

मृतक युवक के परिजनों की तहरीर का इंतजार

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच चल रही है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नशामुक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: देहरादून में नशामुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें