Trending

सांप को इंसान को काटना पड़ा भारी, शख्स ने उसे ही तीन बार काटा, हुई मौत

बिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां एक सांप को इंसान को काटना भारी पड़ गया। एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया। जिसके जवाब में शख्स ने भी सांप को काट लिया। वो भी एक बार नहीं तीन बार। जिसके बाद सांप की मौत हो गई।

सांप को पीढ़ित ने तीन बार काटा

दरअसल बिहार के राजौली इलाके में रहने वाला 35 साल का संतोष लोहार रेलवे में कर्मचारी हैं। ऐसे में अपना काम करने के बाद रेलवे कर्मचारी सोने जा रहा था। तभी सांप ने संतोष को डस लिया। ऐसे में संतोष ने फुर्ती दिखाई और सांप को हाथ में पकड़ लिया और उसे एक बार नहीं तीन बार दांतों से काटा। ऐसे में सांप की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। दरअसल स्थानीय मिथक है कि सांप को काटने से उसके जहर का असर खत्म हो जाता है। ऐसे में इसी मिथक के चलते युवक ने सांप को काटा।

युवक की हालत में सुधार

बता दें कि कई जगहों पर ये धारणा है कि सांप के काटने के बाद अगर पीड़ित व्यक्ति सांप को काट देता है तो उससे जहर खत्म हो जाता है। ऐसे में सांप को काटने के बाद पीड़ित को अस्पताल लेकर गए। जहां अगले दिन उसे छुट्टी दे दी गई है। अब युवक की हालत सुधार है। बता दें कि हर साल करीब 50,000 लोग सांप के डसने से मर जाते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button