Entertainment

Maldives vs Lakshadweep के बीच रणवीर सिंह से हुई ये चूक! डिलीट किया पोस्ट, यूज़र्स ने किया ट्रोल

Ranveer Singh Trolled: Maldives vs Lakshadweep के इस विवाद में सोशल मीडिया पर आम लोगों के साथ सितारें भी कूद पड़ें है। सेलेब्स इंडियन टूरिज्म को सपोर्ट करते हुए नज़र आ रहे है। अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, श्रद्धा कपूर, सलमान खान आदि ने हाल ही में ट्विटर पर इस विवाद को लेकर अपनी राय दी थी।

ऐसे में अब इस लिस्ट में रणवीर सिंह भी जुड़ गए है। अभिनेता ने एक्स(ट्विटर)पर एक पोस्ट किया। लेकिन अभिनेता ने गलती से लक्षद्वीप की फोटो की जगह मालदीव की फोटो लगा दी। जिसको लेकर वो सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे है।

Maldives vs Lakshadweep के बीच रणवीर सिंह से हुई ये चूक

रणवीर सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा की ‘इस साल आइए 2024 को भारत की खोज और कल्चर का अनुभव करें। देश में समुद्र तटों और खूबसूरती को देखने और खोजने के लिए काफी चीज़ें है। चलो भारत चलो #Exploreindianislands. चलो भारत देखें।’

रणवीर नवे इस पोस्ट पर लक्षद्वीप की जगह मालदीव की फोटो लगा दी थी। जिस्मके बाद अभिनेता ने वो फोटो डिलीट कर दी। सोशल मीडिया पर यूजर्स दावा कर रहे है की इस पोस्ट में अभिनेता ने मालदीव की फोटो लगा रखी थी।

रणवीर सिंह हुए ट्रोल

ऐसे में रणवीर सिंह की इस चूक के बाद यूज़र्स अभिनेता को ट्रोल करने लग गए। एक यूजर ने लिखा, ‘आप मालदीव का फोटो डालकर इंडियन आइलैंड्स का प्रचार कर रहे हो। तुम्हें क्या हो गया है रणवीर?’

यूज़र के इस कमेंट के बाद रणवीर सिंह ने फोटो डिलीट कर दी। लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर ये चूक वायरल हो गई। तस्वीर हटने के बाद एक ने कमेंट किया काफी देर हो गई। इंटरनेट जीत गया।’

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button