Entertainmenthighlight

पिता के अंतिम संस्कार के लिए मलाइका अरोड़ा घर से हुई रवाना, मां को संभालते दिखाई दिए बेटे अरहान

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता की बीते दिन यानी 11 सिंतबर को मौत हो गई। अनिल मेहता ने अपने मुंबई स्थित घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पिता के यू चले जाने से परिवार सदमे में है। उनके उपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

ऐसे में आज मलाइका के पिता का अंतिम संस्कार है। जिसके लिए मलाइका अपने बेटे अरहान के साथ घर से निकली। सोसल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें अरहान अपनी मां को संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पिता के निधन से टूटी मलाइका, बेटे अरहान ने संभाला

पिता के निधन से मलाइका सदमे में है। वो अंदर से पूरी तरह से टूट चुकी है। इस मुश्किल घड़ी में उनके बेटे अरहान उनके साथ डट कर खड़े है। वो अपनी मां को संभालते हुए नजर आ रहे हैं।

अंतिम संस्कार के लिए दोनों साथ जाते हुए नजर आए। जिसमें अरहान ने अपनी मां का हाथ पकड़ा हुआ है।इसके साथ ही वो अपनी नानी का भी ख्याल रख रहे हैं। मां और नानी दोनों को वो साथ लेकर जा रहे है। खुद मजबूत रहकर वो दोनों को संभाल रहे हैं।

पिता ने की आत्महत्या

बता दें कि मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा सुबह नौ बजे अपने घर मृत पाए गए। खबरों की माने तो मलाइका के पिता ने आत्महत्या की है। उन्होंने मुंबई में अपने घर की छत से कूदकर अपनी जान दी। अभिनेत्री के पिता की मौत की खबर के बाद इस मुश्किल घड़ी में मलाइका का साथ देने उनके घर सेलेब्स आ रहे है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button