Char Dham YatraBig News

Char dham yatra news : केदारनाथ धाम में रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने काटे 100 लोगों के चालान

आज-कल रील बनाने का फितूर युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। जहां भी युवा जातें हैं बिना जगह की मर्यादा का ख्याल किये बिना ही रील बनाने लगते हैं। वही रुद्रप्रयाग पुलिस ने केदारनाथ मंदिर परिसर में रील बनाने वालों लोगों को सबक सिखाना शुरू कर दिया है।

पुलिस ने काटे 100 लोगों के चालान

केदारनाथ धाम में रील बनाने पर प्रतिबन्ध होने के बाद भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मंदिर परिसर में रील बनाने वाले 100 लोगों की पहचान कर रुद्रप्रयाग पुलिस ने उनका चालान काटा गया है। केदारनाथ धाम परिसर में रील्स बनाने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही निरन्तर जारी है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

बता दें इससे पहले भी रुद्रप्रयाग पुलिस मंदिर परिसर में रील बनाने वाले 84 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर चुकी है। बावजूद इसके युवा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से रील बनाने वाले लोगों पर सख्ती की जा रही है। ताकि मंदिर परिसर में भीड़ एकत्रित ना हो।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button