Uttarakhand Chamoli NewsBig News

कर्णप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल के बच्चों की टैक्सी हुई हादसे का शिकार, सात बच्चे घायल

कर्णप्रयाग से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे बच्चों की टैक्सी हादसे का शिकार हो गई. जिसमें छह से सात बच्चे घायल बताये जा रहे हैं.

शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे बच्चों की टैक्सी हादसे का शिकार

हादसा गुरुवार का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार आदिबदरी तहसील की ग्रामीण सड़क बेड़ी-चिंता पर एक टैक्सी हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है टैक्सी में स्कूल के बच्चे सवार थे. सभी बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे थे.

सात बच्चे घायल

हादसे में छह से सात बच्चों के घायल होने की सूचना है. आनन-फानन में सभी बच्चों को कर्णप्रयाग के उपजिला अस्पताल लाया गया. जहा बाचों का इलाज चल रहा है. बच्चों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें