Nainital NewsBig News

PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! जांच में खुली पोल, खुद आवेदन वापस लेने लगे लोग

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में PM आवास योजना के तहत लगाए गए कैंप को लेकर अब बड़ा खुलासा सामने आया है। शुरुआती तौर पर जहां बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किए थे, वहीं जांच के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिन्होंने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा

दरअसल, बनभूलपुरा इलाके में आयोजित कैंप में करीब 7 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। लेकिन जब इन आवेदनों की स्कूटनी की गई, तो कई आवेदक ऐसे पाए गए जिनके पास पहले से ही पक्का मकान मौजूद है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के अनुसार, यह गड़बड़ी सामने आते ही स्थिति बदलने लगी।

कार्रवाई के डर से खुद पीछे हट रहे लोग

जांच में गड़बड़ी उजागर होने के बाद अब कई लोग खुद ही अपने आवेदन वापस लेने लगे हैं। बताया जा रहा है कि आवेदन के समय आवेदकों ने शपथ पत्र भी दिया था, लेकिन अब कई लोग सामने आकर यह स्वीकार कर रहे हैं कि वे पहले से ही सरकारी योजनाओं का लाभ ले चुके हैं।

ये भी पढ़ें: बनभूलपुरा के दंगाइयों को नहीं मिलेगा PM आवास!, हल्द्वानी मेयर का बड़ा बयान

गलत तरीके से आवेदन करने वालों को दी चेतावनी

नगर आयुक्त ने कहा कि जो भी लोग गलत तरीके से आवेदन कर चुके हैं, वे खुद आगे आकर अपने फॉर्म निरस्त करवा सकते हैं। वहीं जो पात्र लाभार्थी हैं, उनके आवेदन पर नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी और उन्हें किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

गलत आवेदनों पर हो सकती है कार्रवाई

नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि योजना का लाभ केवल पात्र लोगों को ही मिलेगा। वहीं फर्जी या गलत जानकारी देकर आवेदन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें