Dehradun NewsBig News

देहरादून में भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, कई लोग घायल

Dehradun Road Accident: देहरादून से एक बार फिर सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। मोहब्बेवाला आईएसबीटी क्षेत्र में कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

देहरादून के मोहब्बेवाला में कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत

हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। मोहब्बेवाला आईएसबीटी क्षेत्र में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो हो गई। जिसमें ट्रक का ड्राइवर अंदर ही फंस गया। जबकि कार में सवार यात्री घायल हो गए। आनन-फानन में कार में सवार घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

dehradun accident news
देहरादून में सड़क हादसा

ट्रक में फंसा ड्राइवर

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: देहरादून में भीषण हादसा!, बेकाबू ट्रक से भिड़ी 6 गाड़ियां, वाहनों के उड़े परखच्चे Dehradun Accident

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें