Big NewsDehradun News

देहरादून में भीषण हादसा!, बेकाबू ट्रक से भिड़ी 6 गाड़ियां, वाहनों के उड़े परखच्चे Dehradun Accident

Dehradun Truck Accident 6 Vehicles Collide: देहरादून (Dehradun News) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पटेलनगर कोतवाली इलाके के अंतर्गत मोहब्बेवाला इलाके में एक ट्रक का कहर देखने को मिला। बेकाबू ट्रक ने पहले आगे चल रहे एक ट्रक को जोर से टक्कर मारी। जिसके बाद इसी हादसे में छह और वाहन की आपस में भिड़ंत हो गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए।

देहरादून में भीषण हादसा!, बेकाबू ट्रक से भिड़ी 6 गाड़ियां Dehradun Truck Accident 6 Vehicles Collide

Dehradun-truck-accident-6-vehicles-collide

आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इस भीषण हादसे से यातायात काफी बाधित हो गया। हादसा इतना भयानक था कि इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हालांकि किसी की भी अभी जान-मान की हानी की खबर नहीं है।

Dehradun Accident: देहरादून में ट्रक हादसे का शिकार

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 7 बजे मालवाहक ट्रक आशारोड़ी की तरफ से देहरादून आ रहा था। इस दौरान ट्रक मोहब्बेवाला में अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद ट्रक ने पेंट से भरे ट्रक और ऑटो से जा भिड़ा। ट्रक एमडीडीए के स्वागत बोर्ड को भी तोड़ते हुए पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बेकाबू ट्रक ने वाहनों के उड़ाए परखच्चे

इस टक्कर से बाकी वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। क अन्य ऑटो, दो स्कूटी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिससे लोगों के बीच चीख पुकार मच गई। शुरूआती जांच में हादसे की वजह ब्रेक फेल बताई जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें