Big NewsNainital

हल्द्वानी हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, डीएम ने दिए ये आदेश

बनभूलपूरा में हिंसा के बाद से पूरे देश की निगाहें हल्द्वानी पर बनी हुई हैं। प्रशासन शांति बनाए रखने के लिए सख्ती दिखा रहा है। इसी बीच इस मामले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने इस क्षेत्र के 127 शस्त्रों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं।

127 शस्त्रों के लाइसेंस किए रद्द

हल्द्वानी के बनभूलपूरा उपद्रव मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 127 शस्त्रों के लाइसेंस कैंसिल कर दिए हैं। इसके लिए प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में 24 घंटे के भीतर ये सभी शस्त्र और उनके लाइसेंस पुलिस को अपने कब्जे में लेने को निर्देश दिए गए हैं।

हिंसा के दौरान तमंचे से की गई थी फायरिंग

बता दें कि आठ फरवरी को हुए हंगामे और उपद्रव में नगर निगम की टीम, पुलिसकर्मी, जिला प्रशासन समेत कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर पत्थरों और पेट्रोल बम से हमला तो किया ही गया था। इसके साथ ही तमंचे से फायरिंग की गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने ये फैसला लिया है।

Haldwani

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button