Uttarkashihighlight
Gangotri Highway पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी मैक्स पर गिरे पहाड़ी से बोल्डर

Gangotri Highway Accident: गंगोत्री हाईवे पर धरासू के पास बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी मैक्स के ऊपर पहाड़ी से भरभराकर भारी भरकम बोल्डर आ गिरे। गनीमत रही की हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
यात्रियों से भरी मैक्स के ऊपर गिरे बोल्डर
मिली जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान मैक्स में आठ यात्री सवार थे। सभी यात्री राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है मैक्स धरासू के पास से गुजर रहा था। अचानक वाहन के ऊपर पहाड़ी से भरभराकर भारी भरकम बोल्डर आ गिरे।
दूसरे वाहन से किया Gangotri के लिए रवाना
हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की किसी भी यात्री को किसी तरह की चोट नहीं आई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से गंगोत्री के लिए रवाना किया।