Big NewsNainital

हल्द्वानी में बड़ा हादसा, दो बसों की हुई जोरदार भिड़ंत, सात यात्री घायल

नैनीताल से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी से सितारगंज मार्ग पर रोडवेज और फैक्ट्री की बस में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें सात यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

हादसा रविवार सुबह का बताया जा रहा है। हल्द्वानी- सितारगंज मार्ग पर हल्द्वानी से बनबसा जा रही रोडवेज की बस और सिडकुल की कर्मचारियों से भरी बस दानीबांगर मोड पर जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे का कारण सुबह का कोहरा बताया जा रहा है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे का कारण सुबह का कोहरा बताया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button