Big NewsDehradun

विधायक मदन बिष्ट के वायरल वीडियो पर बोले महेंद्र भट्ट, कांग्रेस करें उन्हें पार्टी से बाहर

कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट के इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक को धमकाने के वायरल वीडियो पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि कांग्रेस को उन्हें पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।

कांग्रेस विधायक का कृत्य क्षमा याचना योग्य नहीं

कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट के वायरल वीडियो पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का अमर्यादित चेहरा उजगार हुआ है।

उन्होंने कॉलेज में रात को जाकर भय का माहौल पैदा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि कांग्रेस विधायक का कृत्य क्षमा याचना योग्य नहीं है।

विधायक मदन बिष्ट को कांग्रेस करे पार्टी से बाहर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि राजनीतिक दल को गाली देना अलग बात है लेकिन संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को गाली देना उचित नहीं है। इस पूरे मामले में कांग्रेस की चुप्प सवाल खड़े करती है। कांग्रेस को मदन बिष्ट को पार्टी से बाहर करना चाहिए।

मदन बिष्ट की विधायकी हो रद्द

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि राज्यपाल को स्वतः ही इस मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। मुख्यमंत्री के लिए जिस तरह मदन बिष्ट ने अपशब्द कहे हैं उसके लिए उनकी विधायकी रद्द होनी चाहिए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button