Entertainment

Maharashtra Elections 2024: टाइट सिक्योरिटी के बीच Salman Khan ने डाला वोट, देखें VIDEO

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव(Maharashtra Elections 2024) के लिए आज मतदान हुए। जहां पर आम जनता से लेकर सभी बॉलीवुड सितारों ने भी मददान केन्द्र जाकर वोट डाला। इस दौरान सेलेब्स में अभिनेता सलमान खान(Salman Khan) ने भी वोट डालकर अपना फर्ज पूरा किया। वोट कास्ट के दौरान उन्होंने ग्रे टीशर्ट, काला चश्मा और ब्लैक कैप लगा रखी थी। अभिनेता इस दौरान टाइट सिक्योरिटी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे।

Salman khan ने डाला वोट (Maharashtra Elections 2024 )

मुंबई में सलमान खान ने वोट डाला। इस दौरान वो फुल स्वैग में पोलिंग बूथ से निकलते हुए दिखाई दिए। जहां उन्होंने फैंस को हाथ उठाकर ग्रीट किया। साथ ही मुस्कुराते हुए कैमरे में पोज भी दिए। अभिनेता से पहले उनके पिता सलीम खान और मां सलमा ने भी वोट डाला। तो वहीं अभिनेता के भाई सोहेल खान ने भी वोट डालकर अपना फर्ज अदा किया।

इन सितारों को भी मतदान केंद्र के बाहर स्पॉट किया गया

सलमान के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स को मतदान केन्द्र के बाहर स्पॉट किया गया। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान को भी मतदान केंद्र में जाते हुए देखा गया। जिसमें अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, फरहान अख्तर, गोविंदा समेत कई बॉलीवुड सितारें शामिल है।

सलमान खान की सिकंदर फिल्म

सलमान खान के वर्कफर्ट की बात करें तो आजकल अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी है। हाल ही में खबर आई थी अभिनेता ने फिल्म की मुख्य फिमेल लीड रश्मिका मंदाना के साथ दो गाने शूट किए। एक्शन से भरपूर भाईजान की ये फिल्म अगले साल ईद के समय रिलीज होगी।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button