EntertainmentHighlight

Maharashtra Elections 2024: भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार ने डाला वोट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Elections 2024) के लिए मतदाता मतदान कर रहे हैं। आज सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया। आम नागरिकों से लेकर सेलिब्रिटीज तक सभी वोट देने घर से निकले। इस दौरान अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पहले सेलेब बने जिन्होंने सबसे पहले वोट दिया। वोट देने के बाद उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए। इसके साथ ही फिल्मकार कबीर खान, राजकुमार राव और अली फजल को मतदान केन्द्र के बाहर देखा गया।

अक्षय कुमार पहुंचे मतदान केंद्र (Maharashtra Elections 2024)

मतदान केंद्र पर सुबह-सुबह अभिनेता अक्षय कुमार को स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने बेज कलर की पैंट के साथ ब्लैक शर्ट कैरी की थी। इस दौरान उन्होंने पैप्स को गुड मॉर्निंग भी विश किया।

बता दें कि अब अक्षय कुमार आधिकारिक तौर पर भारतीय नागरिक बन चुके है। बीते साल उन्होंने कनाडा की नागरिकता छोड़ दी थी। हाल ही में एक समिट के दौरान उन्होंने भारतीय पासपोर्ट को वापस लेने के उपर भी बात की।

राजकुमार राव-अली फजल ने भी डाला वोट

अक्षय के अलावा स्त्री 2 फेम राजुकमार राव को भी पैप्स द्वारा मतदान केंद्र में स्पॉट किया गया। तो वहीं मिर्जापुर फेम अली फजल ने भी वोट डालकर अपना कर्तव्य निभाया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें