UttarakhandBig NewsHaridwar

सीएम के निर्देश के बाद महाराज पहुंचे हरिद्वार, निरिक्षण कर कहा, बैराज का गेट टूटने से कोई खतरा नहीं

सीएम धामी के निर्देश के बाद आखिरकार सतपाल महारज को हरिद्वार की याद आ ही गई। मंगलवार को हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज निरिक्षण के लिए हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने भीमगौड़ा बैराज का स्थलीय निरिक्षण किया। इस दौरान महाराज ने कहा कि बैराज का गेट टूटने से कोई खतरा नहीं है।

बैराज का गेट टूटने से नहीं है कोई खतरा

निरिक्षण के दौरान सतपाल महाराज ने कहा कि भीमगौड़ा बैराज के गेट टूटने से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। बरसात होने के साथ-साथ पानी की निकासी लगातार हो रही है। गेट को ठीक करने के लिए उत्तर प्रदेश के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री को पत्र लिखा है। जल्द ही इसकी मरम्मत की जाएगी।

अवरुद्ध मार्गों को कल तक खोल दिया जाएगा: महाराज

निरिक्षण के दौरान सतपाल महाराज ने बताया कि मानसून में हो रही भारी बारिश के कारण अभी तक 274 मार्ग बन्द थे। जिसमें से 37 मार्ग खोले जा चुके हैं। बाकी बचे हुए 237 मार्गों को खोलने के लिए 213 जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। अधिकत्तर मार्गों को कल तक खोल दिया जाएगा।

मालन पर बने पुल में जल्द किया जाएगा यातायात सुचारु

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोटद्वार क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के कारण मालन नदी पर बने पुल का एक पैनल क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात बन्द है। वैकल्पिक मार्ग के रूप में कर्णाश्रम-मवाकोट-डिग्री कॉलेज होते हुए छोटे वाहनों को भेजा जा रहा है। मार्ग को तीन सप्ताह के भीतर यातायात के लिए खोल दिया जायेगा।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button