UttarakhandhighlightNainital

जनसंख्या वृद्धि पर जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर ने जाहिर की चिंता, कहा कठोर कानून नहीं आया तो…

हल्द्वानी पहुंचे जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद गिरी महाराज ने जनसंख्या वृद्धि पर चिंता जाहिर की है। यतिंद्रानंद गिरी महाराज ने कहा की जल्द अगर देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कानून नहीं आया तो आने वाले समय में देश में गृह युद्ध जैसे हालात होंगे।

जनसंख्या नियंत्रण कानून की बताई जरुरत

जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी महाराज ने भारत में हो रही लगातार जनसंख्या वृद्धि पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार से जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की है। यतींद्रानंद गिरी महाराज ने कहा की आज भारत की आबादी दुनिया की आबादी की 24% है। जबकि देश के पास केवल 2% प्राकृतिक स्रोत है

धर्म की आड़ में रचा जा रहा षड्यंत्र

यतींद्रानंद गिरी महाराज ने कहा जल्द अगर केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है तो आने वाले समय में देश में गृह युद्ध जैसे हालात होंगे।

आगे महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में केवल धर्म की आड़ पर भूमि में ही लैंड जिहाद नहीं हो रहा है बल्कि कई अन्य प्रकार के भी षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। इसलिए सरकार को अब कठोरता से इन विषयों पर निर्णय लेने होंगे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button