NationalReligious

Mahakumbh 2025: Makar Sankranti के शुभ अवसर पर करोड़ों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, देखें तस्वीरें

महाकुंभ (Mahakumbh 2025 Prayagraj) में आज मकर संक्रांति के शुभ दिन पर संगम की पवित्र गंगा-यमुना सरस्वती में लोगों की भीड़ देखने को मिली। आस्था का जबरदस्त प्रमाण देखने को मिला। इस कंपकंपाती ठंड के बाद भी लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बह्म मुहूर्त में संगम में डुबकी लगाई। ये नजारा भारतीय संस्कृति का प्रतिक है। इस ऐतिहासिक पल की तस्वीरें भी सामने आई है।

mahakumbh 2025

Makar Sankranti पर करोड़ों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन संगम में करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। अमृत स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त में लोगों ने गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई। इस आस्था की डुबकी के साथ सुख और समृद्धि की भी कामना की। श्रद्धालुओं के अलावा पंचायती निर्वाणी अखाड़े के नागा साधुओं ने भी अमृत स्नान किया। भाला, तलवार और त्रिशूल के साथ उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई।

mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025 में आधी रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़

बता दें कि अमृत स्नान के लिए आधी रात से ही श्रद्धालु झोला लेकर संगम की ओर चले गए थे। जिसमें पुरुष से लेकर महिलाएं, बुजुर्ग और युवा भी शामिल है। भक्ति भाव के साथ उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई। 12 किलोमीटर लंबे घाट में श्रद्धालुओं का जयकारा भी सुनाई दिया। ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री राम’ के जयघोष लगाते हुए उन्होंने गंगा में स्नान किया।

mahakumbh 2025

1.38 करोड़ ने किया अमृत स्नान

महाकुंभ के 12 किलोमीटर लंबे घाट क्षेत्र में श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री राम’ के जयघोष करते हुए स्नान करने पहुंचे। साधुओं और आम श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने काफी पुख्ता इंतजाम कर रखे थे।

mahakumbh 2025

मार्ग पर पुलिस की तैनाती, बैरिकेडिंग, वाहनों की जांच आदि इंतजाम किए गए है। सुबह करीब 10 बजे महाकुंभ में गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाने वालों की संख्या लगभग 1.38 करोड़ तक पहुंच गई थी। इस ऐतिहासिक अवसर में श्रद्धालु ना केवल भारत से बल्कि पूरी दुनियाभर से पहुंचे थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button