NationalhighlightReligious

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में चार शाही स्नान बाकी, जानें डेट और समापन का दिन

महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) में हर दिन लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने उत्तरप्रदेश के प्रयागराज पहुंच रहे हैं। हिंदू धर्म में महाकुंभ का काफी महत्व है जो सनातन धर्म की गहरी परंपराओं को दर्शाता है। ये मेला हर 12 साल में पूर्ण कुंभ के रूप में आयोजित होता है और 12 पूर्ण कुंभ के बाद महाकुंभ मेला लगता है।

इस बार महाकुंभ 144 वर्षों के बाद हो रहा है। महाकुंभ में शाही स्नान की व्यवस्था भी है, और इसमें कुल 6 शाही स्नान होते हैं, जिनमें से 2 स्नान पहले ही संपन्न हो चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते है बाकी बचे हुए शाही स्नान(Maha Kumbh 2025 Shahi Snan Date) की तिथि।

महाकुंभ शाही स्नान की तिथियां (Maha Kumbh 2025 Shahi Snan Date)

  1. 13 जनवरी 2025 (सोमवार)-पौष पूर्णिमा
  2. 14 जनवरी 2025 (मंगलवार)- मकर संक्रांति
  3. 29 जनवरी 2025 (बुधवार)- मौनी अमावस्या (सोमवती)
  4. 3 फरवरी 2025 (सोमवार)- बसंत पंचमी
  5. 12 फरवरी 2025 (बुधवार)- माघी पूर्णिमा
  6. 26 फरवरी 2025 (बुधवार)- महाशिवरात्रि

2025 के बाद कहां लगेगा कुंभ मेला?

दो शाही स्नान पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति पहले ही संपन्न हो चुके हैं। अब मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के शाही स्नान बाकी हैं। महाकुंभ मेले का समापन महाशिवरात्रि के दिन यानी 26 फरवरी 2025 को होगा। तभी आखिरी शाही स्नान किया जाएगा। महाकुंभ 2025 के बाद कुंभ मेला साल 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ में आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़े:- महाकुंभ 2025 के अजब-गजब बाबा, कोई नौ साल से नहीं बैठा तो किसी का सालों से उठा है हाथ

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button