NationalReligious

Maha Kumbh 2025 की हुई शुरुआत, घने कोहरे कंपकंपाती ठंड में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, देखे तस्वीरें

यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में आज यानी 13 जनवरी से महाकुंभ मेले(Maha Kumbh 2025) का भव्य आगाज हो गया है। पौष पूर्णिमा से शुरू हुआ ये दिव्य महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। इस बार कई सारे श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

40 करोड़ से ज्यादा लोगों के इस महाकुंभ में शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में पहले दिन भी श्रद्धालुओं की संगम नगरी में भारी भीड़ देखने को मिली। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। खबरों की माने तो अब तक करीब 60 लाख लोग संगम तट पर डुबकी लगा चुके है।

first shahi snan

महाकुंभ 2025 की हुई शुरुआत (Maha Kumbh 2025 Begins)

144 साल बाद ये दुर्लभ संयोग बन रहा है। महांकुभ(Maha Kumbh 2025) का शुभारंभ रविवार को आधी रात में संगम पर प्रथम डुबकी के साथ हो गया है। देश-दुनिया से करोड़ों की संख्या में संत, भक्त और लोगों की भीड़ देखने को मिली। घना कोहरा, कपकपाने वाली ठंड भी लोगों की आस्था के पीछे छूट गई।

first shahi snan

183 देशों के लोग होंगे शामिल

बताते चले कि इस महाकुंभ में 183 देशों के लोगों की आने की उम्मीद है। योगी सरकार ने विदेशी मेहमानों के लिए भव्य तैयारियां कर रखी है। समुद्र मंथन के दौरान कलश से अमृत की चंद बूंदें छलक कर चार जगहों में गिरी। जिसके बाद से ही कुंभ स्नान या यू कहे महाकुंभ की परंपरा शुरू हुई।

first shahi snan

45 करोड़ लोगों के आने का अनुमान (Maha Kumbh 2025 Devotees)

बता दें कि रोजाना मेला क्षेत्र में 800 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। 10 लाख वर्ग फीट में पहली बार दीवारों को पेंट किया गया। खबरों की माने तो सेक्टर-18 को सबसे ज्यादा फोकस किया गया है। यहां पर वीआईपी गेट भी लगाया गया है।

first shahi snan

बता दें कि 12 वर्ष बाद प्रयागराज में इससे पहले 2013 कुंभ मेला आयोजित हुआ था। जिसके लिए 1214 करोड़ का बजट रखा गया था। साल 2013 में 70 लाख के करीब श्रद्धालु आए थे। लेकिन इस बार ये आंकड़ा करोड़ों तक पहुंच गया है। करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button