Haridwar News

लक्सर : गहने, TV-लेपटॉप समेत फ्रिज चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिऱफ्तार

लक्सर के पथरी पुलिस ने चोरी की घटनाओं में एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार किया है। आपको बताते चलें लक्सर व पथरी क्षेत्र में लंबे समय से चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने सॉरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पथरी इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा को किसकी कमान सौंपी थी।जिसका आज पथरी पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया आरोपियों से लगभग 10 लाख का इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुआ है। साथ ही सोने चांदी के जेवरात व एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के पास बरामद हुए हैं। आरोपियों का पहले भी अपराधिक इतिहास रहा है जिसमें पथरी थाने में पहले से 6  और लक्सर में एक और उत्तर प्रदेश में चार बलात्कार चोरी गैंगस्टर जैसे मुकदमे आरोपीयो के खिलाफ दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम दिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें