Haridwarhighlight

लक्सर ब्रेकिंग : घर में सो रहे युवक की हत्या, गर्दन-जुबां और हाथ की नसें कटी हुईं मिली

Breaking uttarakhand news

हरिद्वार : हरिद्वार से बड़ी खबर है। बता दें कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खडंजा कुतुबपुर में अपने घर के अंदर सो रहे 36 वर्षीय व्यक्ति की देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा गला और जबान काट कर निर्मम हत्या कर दी गई। जिसका पता परिजनों को आज सुबह चला परिजनों ने मामले की सूचना तत्काल लक्सर कोतवाली पुलिस को दी। घर के अंदर सो रहे व्यक्ति की हत्या की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक युवक के शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान मिले जिस में युवक की गर्दन, जुबां और हाथ की नसें कटी हुई मिली। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई के लिए जांच में जुट गयी हैं। लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार का कहना है आज सुबह सूचना प्राप्त हुई थी। युवक की बेरहमी से हत्या की गई है।शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया गया है साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्दी ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Back to top button