Entertainment

Lust Stories 2: फीमेल प्लेजर पर कॉजोल ने की खुलकर बात, मॉडर्न लव की बताई परिभाषा

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा काजोल इन दिनों काफी सुर्खिया बटोर रही है। अभिनेत्री अपनी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2’ को लेकर चर्चा में है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज़ किया गया था। फिल्म के सीक्वल में काजोल एहम भूमिका में है। 

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

फिल्म 29 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स  पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म में काफी बोल्ड कंटेंट है। अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया की पहले के समय से हिंदी  फिल्म इंडस्ट्री में कितना बदलाव आया है। कितनी चीज़ें बदल गई है।

नॉर्मलाइज होनी चाहिए ये चीज़ें

एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने कहा की ‘फीमेल प्लेजर हमारी जिंदगी का एक नार्मल पार्ट है। इसलिए हमें इसे नॉर्मलाइज कर देना चाहिए। उन्होंने कहा की पहले के समय में इस पर खुलकर बात नहीं होती थी। जिसके बाद इस बारें में बात करना बन हो गया।

लेकिन ये हमारी जिंदगी का एक हिस्सा है। जिसके बिना हम नहीं रह सकते। ड्रिंकिंग और ईटिंग की तरह ही इसे नॉर्मलाइज कर देना चाहिए। ये हमारी बातचीत का हिस्सा होना चाहिए। इस टॉपिक पर  बात ना करने से लोगों का इसपर और अटेंशन बन रहता है।’  

मॉडर्न लव की बताई परिभाषा 

इंटरव्यू में काजोल ने आगे कहा की ‘पहले की फिल्मों में दो फूल आपस में मिलते थे। जिसके बाद लेडी प्रेग्नेंट हो जाती थी। इसे अब हम आगे बढ़ चुके है। जिसके बाद अब लस्ट स्टोरीज 2 बनाने का सोचा। सोसाइटी को सिनेमा रिफ्लेक्ट करता है।’

उन्होंने कहा आज के दौर में लव स्टोरी पर कोई यकीन नहीं करता। कोई भी किसी के लिए मरना नहीं चाहेगा। लोग एक से अधिक सोलमेट्स को मानते है। जितनी भी लव स्टोरी आज तक बनी है। सब की सब काफी अलग तरीके से बनी है। दोस्ती, सोसाइटी और मॉर्डन रिलेशनशिप्स पर कहानियां बनी है।’

‘लस्ट स्टोरीज 2’ की कास्ट

फिल्म में एक सेगमेंट में अलग अलग लोगों की कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने जा रही है। काजोल के सेगमेंट में कुमुद मिश्रा भी है। जो उनके पति की भूमिका निभा रहे है। इसको डायरेक्ट अमित आर शर्मा  ने किया है। फिल्म में तमन्ना भाटिया, नीना गुप्ता, विजय वर्मा, मृणाल ठाकुर, अमृता सुभाष और अंगद बेदी भी मुख्य भूमिका में है।

Back to top button