Trending

चोरी करने आए चोर की AC की ठंडी हवा में लग गई आंख, नींद खुलने से पहले ही…

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दिलचस्प मामला सामने आया है। जहां इंदिरानगर सेक्टर 20 में एक डॉक्टर के घर चोर ताला तोड़कर घुसा। चोरी करने आया चोर एसी और पंखा चलाकर डॉक्टर के घर में ही सो गया। जिसके बाद सुबह पड़ोसियों की सूचना के बाद पलिस ने चोर को रंगे हाथों पकड़ा।

डॉ. के घर चोरी करने आया चोर

चोर की पहचान मुसद्दीपुर के कपिल कश्यप के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक डॉ. सुनील पांडेय का एक घर इंदिरानगर के सेक्टर 10 में भी है। जहां वो परिवार संग रहते है। दूसरा मकान बंद रहता है। जहां वो कभी कभी ही आते है। ऐसे में चोर को इसका फायदा मिला।

AC चलाकर सो गया चोर

ताला तोड़कर कपिल घर के अंदर घुसा। जहां उसने दो बोरियों में इंनवर्टर की बैटरी, गीजर, बर्तन और कुछ अन्य सामान भर लिए। जिसके बाद उसने सिगरेट पी और फिर एसी और पंखा चलाकर सो गया। सुबह जब पड़ोसियों ने डॉक्टर के घर का ताला टूटा हुआ देखा। तो इसकी सूचना तुरंत डॉक्टर को दी। जिसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुल‍िस ने चोर को रंगे होथों पकड़ा

जिसके बाद पुलिस, डॉक्टर और कुछ पड़ोसी घर के अंदर घुसे। जहां चोर सोता हुआ नज़र आया। पुलिस ने उसे जागकर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही माल को भी बरामत किया। चोर को डॉक्टर और पड़ोसियों ने जमकर पीटा भी। पुलिस ने कपिल के ऊपर चोरी के छह केस दर्ज कर कर दिए हैं। बता दें की कुछ महीनो पहले ही कपिल चोरी के सिलसिले में जेल से छूटा था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें