Sports

LSG vs MI Pitch Report: कैसा होगा लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच का हाल? जानें आंकड़े और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IPL 2024 के 48वें मैच में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स(LSG vs MI) के बीच आज भिड़ंत देखने को मिलेगी। आज का ये मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। आखिरी मुकाबले में लखनऊ की टीम को राजस्थान ने सात से हराया था। ऐसे में आज के मुकाबले में टीम जीत के इरादे के साथ मैदान में उतरेगी। ऐसे में चलिए जानते है कि आज इस मैदान की पिच का हाल(LSG vs MI Pitch Report) कैसा होगा?

LSG vs MI Pitch Report: इकाना स्टेडियम की पिच का हाल

आज का ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में बल्लेबाजों को यहां मदद मिल सकती है। अकसर ये पिच स्पिनर्स के लिए अनुकूल रहती है। यहां पर बल्लेबाजों को संघर्ष करते देखा गया है। बल्लेबाजों के लिए इस मैदान में 200 का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल हो जाता है। इस मैदान में बाद में तेज गेंदबाजों को फायदा होता है। इस सीजन LSG ने RR के खिलाफ 196 रनों की पारी खेली थी।

क्या कहते हैं LSG vs MI आकंड़े?

इस मैदान में टोटल छह मुकाबले हुए हैं। जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने पांच बार बाजी मारी है। तो वहीं एक मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीता है। ऐसे में टॉस इस मैदान में एहम रोल प्ले करता है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना टीम के लिए फायदेंमद होगा। इस स्टेडियम में पहली पारी का 160 और दूसरी पारी का 122 रन एवरेज स्कोर हैं।

LSG vs MI Head-to-Head Record

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखा जाए तो मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL के इतिहास में टोटल चार मुकाबले खेले गए है। जिसमें से लखनऊ को तीन और मुंबई को एक बार सफतला मिली है। ऐसे में मुंबई का पलड़ा भारी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button