National

LPG Cylinder Price: ‘छोटू’ सिलेंडर के भी बढ़ गए दाम, इतना हुआ महंगा

LPG Cylinder Price: आज शुक्रवार, एक मई से कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। 19 किलो वाला सिलेंडर ₹993 तक महंगा हो गया है। जिसका असर फूड और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में देखने को मिलेगा। तो वहीं इसी बीच अब छोटू सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी आई है। 5 किलोग्राम(5kg cylinder) वाले FTL (फ्री ट्रेड LPG) सिलिंडर के दाम 261 रुपए से बढ़ा दिए गए है।

LPG Cylinder Price: कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़ गए दाम

मिली जानकारी के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर में 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जिससे इसके दाम अब 3,071.50 रुपये हो गए है। हालांकि अभी फिलहाल 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलिंडर के दामों में बदलाव नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें:- LPG Cylinder Price: बड़ा झटका!, आज 1 May से बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, इतनी बढ़ी कीमत

आने वाले हफ्तों में बढ़ेगी कीमतें

वैसे तो कमर्शियल और थोक LPG की कीमतों में बदलाव हुए है। हालांकि गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से इसका सीधा असर रेस्टोरेंट, होटल, बेकरी आदि पर पड़ेगा। ये लोग अपने कार्यों के लिए कमर्शियल LPG पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में आने वाले हफ्तों खाने की चीजों पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:- 1 मई से LPG Cylinder के नियमों में बदलाव!, बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक के बदले नियम

‘छोटू’ सिलिंडर के भी बढ़ गए दाम 5kg cylinder

इसके साथ ही 5 किलोग्राम वाला फ्री ट्रेड LPG (FTL) की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। इन सिलेंडरों पर सबसिडी नहीं मिलती है। 5 किलो वाला LPG सिलेंडर 261 रुपए महंगा हो गया है। अब ये 549 रुपये से बढ़कर 810 रुपए का हो गया है। हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत कई महीनों से बढ़ाई नहीं गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें