Haridwarhighlight

जीजा-साली को हुआ प्यार, “पत्नी-पति” को छोड़ हो गए फरार

breaking uttrakhand newsरुड़की: पुलिस के पास पहुंचे युवक ने उसकी पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है। उसने खुद ही पता लगाया कि उसकी पत्नी अपने जीजा के साथ घर से फरार हो गई है। पुलिस ने दोनों की लोकेशन खोजकर पुलिस टीम को पंजाब रवाना कर दिया है।

तीन दिन पूर्व एक महिला अपने जीजा संग फरार हो गई थी। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी की बरामदगी की मांग की थी। तभी से पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला तीन दिन पूर्व अपने रिश्ते के जीजा संग फरार हो गई थी।

महिला के पति को पता चला कि उसका जीजा भी घर से फरार है और दोनों को आखिरी बार साथ देखा गया था। वो अपने जीजा के घर पहुंचा और जानकारी ली, लेकिन वहां पर भी कोई नहीं मिला। तहरीर देकर पत्नी की बरामदगी की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मोबाइल के आधार पर दोनों की लोकेशन पंजाब एक गांव में मिली है।

https://youtu.be/9TIa9OeHNMI

 

Back to top button