highlightNational

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कोरोना संक्रमित, दिल्ली एम्स में भर्ती

Lok Sabha Speaker Om Birla

बड़ी खबर दिल्ली से है। जी हां बता दें कि कोरोना ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भी अपनी चपेट में ले लिया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने आधिकारिक रूप से बयान जारी करके रविवार को इसकी जानकारी दी। इसके अनुसार वह 19 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और 20 मार्च को निगरानी के लिए एम्स कोविड सेंटर में भर्ती हुए। अस्पताल के अनुसार फिलहाल उनकी हालत बेहतर है। आपको बता दें कि 58 साल के लोकसभा स्पीकर ऐसे समय में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जब संसद का मानसून सत्र चल रहा है। बजट सत्र का दूसरा चरण आठ मार्च को शुरू हुआ और आठ अप्रैल तक चलेगा

Back to top button