Nationalhighlight

Operation Sindoor में मारे गए आतंकियों की लिस्ट जारी, लश्कर के टॉप कमांडर ढेर

पहलगाम आतंकी हमले के ठीक 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में बैठे आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया। मंगलवार रात करीब 1:44 बजे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर(Operation Sindoor) को अंजाम दिय। सेना ने आतंक के ठिकानों पर सीधा और बेहद सटीक हमला किया।

इस पूरे मिशन में भारत ने नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाय। ऐसे में इस ऑपरेशन से कई मोस्ट वांटेड आतंकियों को ढेर कर दिया। अब सरकार ने इन मारे गए आतंकियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। इसमें कुछ ऐसे नाम शामिल हैं जो लंबे वक्त से भारत की हिट लिस्ट में थे।

Operation Sindoor में लश्कर के टॉप कमांडर ढेर

भारत के इस ऑपरेशन का मकसद बदला लेना नहीं था। बल्कि आतंक के नेटवर्क को जड़ से हिलाने के लिए अंजाम दिया। पाकिस्तानी पंजाब के बहावलपुर में मसूद अजहर के अड्डे पर हमला हुआ। वहीं POK के कोटली और मुजफ्फराबाद में छिपे कैंप भी तबाह कर दिए गए। भारतीय सेना ने साफ कहा हमारा मकसद संघर्ष नहीं। लेकिन अगर कोई भारत को ललकारेगा तो जवाब ज़रूर मिलेगा।

Operation Sindoor में मारे गए आतंकियों की लिस्ट जारी

  1. मुदस्सर खादियां खास (अबू जुंदाल के नाम से भी जाना जाता था)
    लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था
    मरकज तैयबा, मुरीदके का प्रमुख
    पाकिस्तान की सेना और सरकार ने गार्ड ऑफ ऑनर तक दिया, अंतिम संस्कार सरकारी स्कूल में हुआ, जिसे जमात-उद-दावा के हाफ़िज़ अब्दुल रऊफ़ ने लीड किया
  2. हाफ़िज़ मुहम्मद जमील
    जैश-ए-मोहम्मद का बड़ा चेहरा
    मसूद अज़हर का बड़ा साला
    बहावलपुर स्थित कट्टरपंथी सेंटर “मरकज़ सुभान अल्लाह” का इंचार्ज
    युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और फंडिंग में एक्टिव
  3. मोहम्मद यूसुफ अज़हर (उस्ताद जी / सलीम / घोसी साहब)
    जैश से जुड़ा
    IC-814 फ्लाइट हाईजैक का मास्टरमाइंड
    हथियारों की ट्रेनिंग और घाटी में कई बड़े हमलों का जिम्मेदार
  4. खालिद उर्फ अबू अकाशा
    लश्कर-ए-तैयबा का खूंखार आतंकी
    अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी करता था
    जम्मू-कश्मीर में कई हमलों में शामिल
    फैसलाबाद में अंतिम संस्कार, पाक आर्मी के सीनियर अफसर मौजूद रहे
  5. मोहम्मद हसन खान
    जैश का ऑपरेशनल कमांडर असगर खान कश्मीरी का बेटा
    जम्मू-कश्मीर में टेरर मॉड्यूल्स की प्लानिंग और कोऑर्डिनेशन करता था

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button