Nainitalhighlight

रामनगर में तेंदुए का आतंक, घास काट रही महिला पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

रामनगर में तेंदुए ने घर के पास बगीचे में घास काट रही महिला पर हमला कर दिया। हमला होते ही आसपास की महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही तेंदुआ वहां से भाग निकला। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

घास काट रही महिला पर किया हमला

घटना शुक्रवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार रामनगर तराई पश्चिमी वन विभाग के रामनगर रेंज स्थित कालूसिद्ध निवासी प्रभा देवी (52) पत्नी सुरेंद्र कुमार घर के पास ही बगीचे में घास काटने गई थी। इस बीच घात लगाए तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। हमला होते ही आसपास की महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद तेंदुआ मौके से भाग गया।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। मामले को लेकर मौके पर पहुंचे रामनगर रेंजर जेपी डिमरी ने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया जा रहा है। इसके साथ ही गश्त शुरू कर दी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button