Udham Singh NagarBig News
बाजपुर में तेंदुए का आतंक, किशोरी को किया घायल, गांव में दहशत का माहौल

उधम सिंह नगर के बाजपुर में इन दिनों तेंदुए ने आतंक मचाया हुआ है। गोबर क्षेत्र में तेंदुए ने किशोरी पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तेंदुए ने किया किशोरी पर हमला
घटना रविवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार संदीप कौर (13) निवासी गोबरा गांव घर के पास शौच के लिए गई थी। तभी घात लगाए तेंदुए ने किशोरी पर हमला कर दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पहुंचे। भीड़ को देख तेंदुआ वहां से भाग गया।
गांव में दहशत का माहौल
घायल किशोरी को उसके परिजन आनन-फानन में उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां किशोरी का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर रामनगर डीएफओ ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। लेकिन कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पड़ताल करवाई जाएगी। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है