highlightNainital

नैनीताल में तेंदुए ने महिला को बनाया निवाला, बच्चे ने भागकर बचाई जान

प्रदेश में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बाघ, तेंदुए और भालू के हमले की खबरें सामने आ रही हैं। नैनीताल में तेंदुए ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। महिला की साथी महिलाओं और बच्चे ने भागकर अपनी जान बचाई।

नैनीताल में तेंदुए ने महिला को बनाया निवाला

नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक ग्राम की पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल में गुरूवार देर शाम एक महिला को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। इस दौरान महिला के साथ मौजूद दूसरी महिला और बच्चे ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची वन विभाग की टीम और ग्रामीणों पर भी हमला करने की कोशिश की।

जानवरों के लिए चारा काट रही थी महिला

मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा देवी (35) पत्नी मोहन बेलवाल जानवरों के लिए चारा काटने के लिए जंगल में गई थी। इस दौरान घात लगए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस से पहले कि महिला अपने बचाव के लिए भाग पाती तेंदुए ने उसे अपना निवाला बना लिया।

अन्य महिलाओं और बच्चे ने भागकर बचाई जान

महिला के साथ चारा काटने गई और महिलाओं और बच्चे ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का शोर सुनकर तेंदुआ उन पर भी हमलावर हो गया। इसके बाद वो जंगल की ओर भाग गया। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। महिला के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button