Pauri GarhwalBig News

पौड़ी में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रही मासूम को बनाया निवाला, इस हालत में मिला शव

पौड़ी में गुलदार ने आतंक मचाया हुआ है। श्रीकोट में गुलदार ने आंगन में खेल रही चार साल की बच्ची को अपना निवाला बना दिया। मासूम का शव घर से कुछ ही दूरी से बरामद हुआ है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

पौड़ी में गुलदार ने बच्ची को बनाया निवाला

घटना शुक्रवार शाम करीब आठ बजे की है। पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में गुलदार ने चार साल की बच्ची रिया पुत्री जितेंद्र रावत को अपना निवाला बना दिया। बताया जा रहा है बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घात लगाए गुलदार ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे घसीटता हुआ अपने साथ ले गया।

गांव में दहशत का माहौल

बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी से बरामद हुआ है। बच्ची की मौत के बाद से बच्ची की घर में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से आदमखोर गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button