Tehri NewsBig News

गुलदार ने दिनदहाड़े किया महिला पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, इलाके में दहशत का माहौल

टिहरी में गुलदार ने दिनदहाड़े जंगल गई महिला पर जानलेवा हमला कर दिया. फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसके बाद महिला को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

गुलदार ने दिनदहाड़े किया महिला पर जानलेवा हमला

घटना टिहरी के प्रतापनगर क्षेत्र के पट्टी ओण के भेलुंता गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार मंजू देवी (32) पत्नी रविंद्र सोमवार को घास लेने के लिए स्थानीय महिलाओं के साथ जंगल गई थी. इस दौरान घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला बोल दिया. अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर चला गया.

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

आनन-फानन में महिला के परिजन महिला को इलाज के लिए सीएचएसी ले गए. चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया. बता दें महिला के सिर, चेहरे और शरीर में कई जगह गुलदार ने नाख़ून मारे हैं. सूचना पर वन विभाग की टीम भी गांव में पहुंच गई है. घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें