देहरादून : नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश और पीसीसी चीफ प्रीतम सिंह ने ग्राम प्रधानों पर लाठी फटकारने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान लोकतंत्र व ग्राम सभाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके साथ तानाशाही पूर्ण व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है.
एक बयान में डॉ इंदिरा हृदयेश ने कहा कि प्रदेशभर के ग्राम प्रधान अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए एकत्र हुए थे। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया। यह निंदनीय है। उन्होंने सरकार से उक्त मामले की तत्काल जांच कर दोषी अधिकारियों को दंडित करने की मांग की।