NationalBig News

lashkar-e-taiba का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कबूलनामा!, पाकिस्तान के दावों की खुली पोल

लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चौंकाने वाला कबूलनामा किया है। उसके बयान ने पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी है। कमांडर ने माना है कि इस गुप्त ऑपरेशन में भारत ने लश्कर के गढ़ मुरीदके में गहरा वार किया था। जिससे पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ा।

पाकिस्तान के दावों की खुली पोल

हमेशा से ही पाकिस्तान ऐसे ऑपरेशन से हुए नुकसान के बारे में झूठ बोलता आया है। ऑपरेशन सिंदूर में भी पाक अब तक नुकसान का सच छिपाता रहा है। लेकिन अब पाकिस्तान की पोल खुल गई है। हाल ही में जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर इलियास कश्मीर ने सच बताया है।

lashkar-e-taiba का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कबूलनामा!

लशकर-ए-तैयबा के एक आतंकी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो मुरीदके में हुए नुकसान के बारे में बात कर रहा है। बताते चलें कि भारतीय सेना ने मुरीदके में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। जिसके बाद इस जगह को दोबारा से निर्माण किया जा रहा है।

लश्कर के कमांडर कासिम ने क्या कहा?

लश्कर के कमांडर कासिम वीडियो में कहता है कि ”मैं इस वक्त मुरीदके में मरकज-ए-तैयबा कैंप के सामने खड़ा हूं, जिसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह कर दिया गया था। इसे फिर से बनाने का सिलसिला जारी है। ये मस्जिद पहले से बहुत बड़ी बनेगी। यहां से कई बड़े मुजाहिदीन निकले हैं।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button