Big NewsPolitics

कांग्रेस की सरकार बनते ही लागू किया जाएगा भू-कानून, हरदा के बयान से गरमाई सियासत

उत्तराखंड में लंबे समय से की जा रही सशक्त भू-कानून लागू करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जिसका कारण राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा भू कानून को लेकर किया गया बड़ा दावा है। हरदा ने इस बार कांग्रेस की सरकार बनते ही राज्य में सश्क्त भू-कानून लागू किए जाने का दावा किया है।

कांग्रेस की सरकार बनते ही लागू किया जाएगा भू-कानून

देवभूमि उत्तराखंड में सश्क्तभू कानून लागू करने की मांग फिर तेज हो गई है। दअरसल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भू कानून को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस की सरकारब नते ही राज्य में सश्क्त भू-कानून लागू किया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस भू-कानून बनाकर लोगों से जरूरत से ज्यादा जमीन वापस भी ले लेगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी भरी हामी

भू-कानून को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी सहमति दी है। उन्होंने कहा राज्य के हित में जो कानून हो वो लागू होना चाहिए। जिस प्रकार भाजपा ने कानून में बदलाव किया है इंडस्ट्री लैंड का लैंड यूज चेंज कर सकते हैं। इस सब चीजों को देखा परखा जाएगा और कांग्रेस सरकार आते ही सख्त भू-कानून लागू किया जाएगा।

हरदा के दावे से गरमाई सियासत

पूर्व सीएम हरीश रावत के इस दावे पर राज्य में सियासत गरमा गई है। भाजपा का कहना है कि हरीश रावत कांग्रेस की सरकार बनने का केवल ख्वाब देख रहे हैं। हरीश रावत ने अपने कार्यकाल में सश्क्त भू-कानून लागू क्यों नहीं किया ? हरदा के इस दावे के बाद से एक बार फिर भू-कानून के मुद्दा चर्चाओं में आ गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button